
बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड में संगठन सृजन अभियान के तहत सुदर्शन कुमार को बछवाड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सुदर्शन कुमार इससे पहले बछवाड़ा विधानसभा युवा अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।
इस मनोनयन के बाद प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने सुदर्शन कुमार को बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास एवं सचिव सुमनजीत सुमन का धन्यवाद किया।
नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन कुमार ने कहा कि वे जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास के नेतृत्व में पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे और एकता के साथ पार्टी और संगठन को आगे बढ़ाएंगे।
सुदर्शन कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी की विचारधाराओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने पार्टी आलाकमान, जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास और सचिव सुमनजीत सुमन सहित अन्य नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस भरोसे के साथ यह जिम्मेदारी दी गई है, उस पर खरे उतरेंगे।