
सम्पूर्णानगर चीनी मिल के 42वें पेराई सत्र का कल होगा शुभारंभ, विधायक रोमी साहनी होंगे मुख्य अतिथि
सम्पूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)। गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सम्पूर्णानगर स्थित किसान सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र 2026-27 की शुरुआत को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार, 20 नवंबर को मिल के 42वें पेराई सत्र का मुहूर्त पूजन आयोजित किया जाएगा।
मिल प्रबंधन की ओर से जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, कार्यक्रम शुक्रवार को सुबह 11 बजे सम्पन्न होगा। इस अवसर पर पलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोमी साहनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
पेराई सत्र के शुभारंभ को लेकर मिल परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, मिल चालू होने की खबर से क्षेत्र के गन्ना किसानों में उत्साह का माहौल है। किसानों को उम्मीद है कि पेराई सत्र शुरू होने के साथ ही गन्ने की तौल और आपूर्ति की प्रक्रिया भी गति पकड़ेगी।
चीनी मिल के संचालन से क्षेत्र के हजारों गन्ना किसानों को राहत मिलने के साथ ही स्थानीय व्यापारियों, मजदूरों और परिवहन से जुड़े लोगों को भी आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक/सचिव मोहम्मद मोइनुल इस्लाम, उपसभापति इन्द्रदीप सिंह तथा प्रशासक/जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह सहित मिल प्रबंधन से जुड़े लोग मौजूद रहेंगे।
सम्पूर्णानगर चीनी मिल के 42वें पेराई सत्र का आगाज, किसानों को अब गन्ना पेराई शुरू होने का इंतजार।
#highlightseveryone #paliakalan #मैलानी #viral #followers #news #highlights