बीकानेर में कांग्रेस का पैदल मार्च,चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता विश्वसनीयता को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग
बीकानेर - लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती, पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को कोटगेट से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान सह-प्रभारी चिरंजीव राव,पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी,जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग,मदनगोपाल मेघवाल,डॉ. राजेंद्र मूंड सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
डॉ. राजेंद्र मूंड ने बताया कि प्रदर्शन के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता को लेकर आवाज बुलंद की गई। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई।
जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।