रोहतास जिले के नए डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने पदभार ग्रहण के बाद कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए 16 लोगों ने आवेदन व शिकायत पत्र प्राप्त दिए। जिनके त्वरित निष्पादन के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण, भू-मापी तथा प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़े कई मामलों को प्रमुखता से आए।