#अलीगढ़ AMU में डेटिंग ऐप से युवकों को फंसाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप में BBA छात्र गिरफ्तार, 26 युवकों से 7 लाख की वसूली; फरार आरोपियों की तलाश जारी
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से जुड़े मामले में पुलिस ने डेटिंग ऐप के जरिए युवकों को मुलाकात के बहाने बुलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में BBA छात्र शहजिल शाह खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने करीब 26 युवकों को निशाना बनाकर लगभग सात लाख रुपये की वसूली की। मामले में मन्नान, भोला, ऑगी समेत एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं, AMU प्रशासन ने संदिग्ध कमरों को सील कर गिरफ्तार छात्र को निलंबित कर दिया है। मामले में क्षेत्राधिकारी तृतीय सर्वम सिंह ने जानकारी दी।
#AMU #AligarhNews #Aligarh #AMUPolice #Blackmailing
Koil, Aligarh | Sep 12, 2026