
*थाना सहतवार जनपद बलिया पुलिस द्वारा गुम हुए 02 अदद मोबाइल फोन को बरामद कर सम्बन्धित मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी महोदय श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसडीह महोदय श्री जय शंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना सहतवार पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आवेदक श्री जिशेष पुत्र ददन निवासी सहतवार थाना सहतवार जनपद बलिया का मोबाइल REDMI 12 5G व आवेदक कन्हैया खरवार पुत्र केदार निवासी वार्ड नं0 11 कस्बा व थाना सहतवार जनपद बलिया का मोबाइल POCO M6 PRO जो थाना सहतवार क्षेत्रांतर्गत अलग अलग जगहो पर गुम हो गया था, जिसके सम्बन्ध में आवेदकगण द्वारा थाना स्थानीय पर अपने मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी, जिसके उपरान्त थाना सहतवार पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल पर रजिस्टर एवं सर्विलांस की सहायता से खोज किया जा रहा था । जिसके क्रम में आज दिनांक 20.08.2026 को थाना सहतवार के पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर रन कराये गये कुल 02 अदद गुमशुदा मोबाइल (कुल कीमत लगभग 25000/- ) को थाना क्षेत्र से बरामद कर मोबाइल स्वामी को नियमानुसार पुलिस टीम द्वारा सुपुर्द किया गया ।
*मोबाइल स्वामी ने सहतवार पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए दिया धन्यवाद ।*
*मोबाइल विवरण-*
1. REDMI 12 5G – 01 अदद
2. POCO M6 PRO – 01 अदद
*बरामद करने वाली पुलिस टीम-*
1.थानाध्यक्ष श्री प्रशान्त कुमार चौधरी थाना सहतवार, बलिया ।
2.उ0नि0 श्री सुधाकर थाना सहतवार,बलिया ।
3.क0आ0 नन्दलाल थाना सहतवार, बलिया ।
4.का0 शिव प्रसाद थाना सहतवार, बलिया ।
5.म0का0 कल्पना शर्मा थाना सहतवार ,बलिया।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Aug 21, 2026