मध्य प्रदेश में प्रोजेक्ट चीता के तहत श्योपुर कूनो नेशनल पार्क में जन्मी 32 माह की मादा चीता KJP21 ने पाँच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है।
इन शावकों के जन्म से देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है। इनमें से 41 शावक भारत की धरती पर जन्मे हैं।
प्रोजेक्ट चीता के विस्तार की दिशा में यह अत्यंत सुखद समाचार है। इस उपलब्धि के लिए फील्ड स्टाफ, पशु चिकित्सकों और प्रोजेक्ट चीता की पूरी टीम को हार्दिक बधाई।
#ProjectCheetah #KunoNationalPark