
छत्तीसगढ़ में जबरन धर्म परिवर्तन का बड़ा प्रयास नाकाम! राजधानी रायपुर के ग्रामीण इलाके (ग्राम मांठ) में भोले-भाले ग्रामीणों पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने और हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक व भड़काऊ टिप्पणी करने का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी हेमंत सिंह मरावी की लिखित शिकायत और ग्रामीणों की गवाही के बाद खरोरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों सुशांत ज्ञानिक (न्यू पुरैना) और पीयूष पटेल (कुशालपुर) को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सख्त रुख अपनाया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 1968 के तहत अपराध क्रमांक 302/2026 दर्ज कर वैधानिक दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सामाजिक सौहार्द और धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ कानून सख्ती से निपटेगा।
#ChhattisgarhNews #RaipurPolice #CrimeNews #Kharora #ReligiousConversion #LawAndOrder #BreakingNews #SocialHarmony #FatafatNews