करगिल के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों ने मनाया विजय दिवस
बाटोदा।बरनाला तहसील के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टिगरिया में करगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। देशभक्ति गीतों, वीर रस की कविता और पुष्पांजलि के माध्यम से करगिल के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राष्ट्रसेवा, एकता और अखंडता के प्रति समर्पित रहने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर शिक्षक कालूराम प्रजापत, सिराज खांन व विद्यालय स्टाफ शाहिद उपस्थित रहे ।