पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने ट्रैवलर हब दुकान पर पुरानी रंजिश के चलते हथियारों से लैस होकर जानलेवा हमला करने के मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी अंकुर उर्फ मोंटू वासी पटेल नगर थानेसर कुरुक्षेत्र को किया गिरफ्तार। पुलिस इस मामले में पहले भी कई मुख्य आरोपियों को दबोच चुकी है।