कटिहार में 408 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 35 से 40 लाख की नशे की खेप बरामद
कुरसेला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 408 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 35 से 40 लाख रुपये है। थानााध्यक्ष को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर समेली शिवमंदिर चौक की ओर आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी में स्मैक और मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्कर की पहचान खगड़िया जिले के हरिहरपुर निवासी 25 वर्षीय सत्यम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।