जिस भाई के साथ बचपन बीता, उसी के खून का प्यासा बना छोटा भाई!
कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के संजय गांधी नगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद के बाद छोटे भाई प्रियम सिंह (37) पर अपने बड़े भाई आनंद सिंह उर्फ रगड़ू (40) की ईंट से कुचलकर हत्या करने का आरोप है।
आरोप है कि हत्या के बाद शव को पड़ोस के खाली प्लॉट में फेंक दिया गया और आरोपी मौके से फरार हो गया। सुबह खाली प्लॉट में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने मृतक की पत्नी रानी और बेटी शीतल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, फरार छोटे भाई की तलाश जारी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
आखिर पारिवारिक विवाद इतना कैसे बढ़ गया कि खून के रिश्ते ही खून के प्यासे बन गए?
📍 संजय गांधी नगर, कानपुर
GROUND ZERO NEWS | TRUTH BEGINS AT GROUND ZERO
#Kanpur #KanpurNews #CrimeNews #BrotherMurder #HanumantVihar #UttarPradesh #KanpurPolice #CrimeReport #GroundZeroNews #GroundZeroNewsIndia