Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

आज कोटा में NEET री-एग्जाम के बीच मानवता की एक खूबसूरत मिसाल आज NEET री-एग्जाम के दौरान भीमगंज थाना क्षेत्र के आसपास बने परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को छोड़ने आए थे। परीक्षा, रिपोर्टिंग और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया के कारण कई अभिभावकों को 4-5 घंटे तक बाहर इंतजार करना पड़ रहा था। ऐसे समय में गिरिराज खंडेलवाल जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शिखा खंडेलवाल ने अपने घर के दरवाजे अभिभावकों के लिए खोल दिए। बैठने की व्यवस्था की, बारिश से बचने के लिए आश्रय दिया और अपने घर के वॉशरूम तक सभी के लिए उपलब्ध करवा दिए। महिलाओं, बुजुर्गों और दूर-दराज़ से आए अभिभावकों के लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं था। लेकिन इस कहानी के असली नायक केवल गिरिराज जी और शिखा जी ही नहीं हैं। धीरे-धीरे पूरा मोहल्ला इस सेवा कार्य में शामिल हो गया। किसी ने चाय की व्यवस्था की, किसी ने कचौरी मंगवाई, किसी ने लस्सी का इंतजाम किया। जो भी बन पड़ा, लोगों ने मिलकर किया ताकि बाहर इंतजार कर रहे अभिभावकों को थोड़ी राहत मिल सके। आज जब हम अक्सर समाज में संवेदनशीलता की कमी की बातें करते हैं, तब कोटा के इस छोटे से मोहल्ले ने दिखा दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है। बिना किसी प्रचार, बिना किसी स्वार्थ और बिना किसी अपेक्षा के अनजान लोगों के लिए अपने घर, अपना समय और अपने संसाधन खोल देना वास्तव में मानवता का सबसे सुंदर रूप है। इतना ही नहीं, परीक्षा के नियमों के कारण कुछ विद्यार्थियों को अपने आभूषण बाहर उतारने पड़े। एक छात्रा ने अपने कुंडल भी इनके पास सुरक्षित रखे और निश्चिंत होकर परीक्षा देने चली गई। यह केवल सुविधा नहीं, बल्कि विश्वास का भी प्रतीक है। मैं संयोगवश वहाँ एक विद्यार्थी को छोड़ने गया था। गिरिराज जी मेरे कॉलेज के सीनियर भी हैं। वहाँ का माहौल देखकर लगा कि कोटा की पहचान केवल कोचिंग संस्थानों, परीक्षाओं और परिणामों से नहीं है। कोटा की असली पहचान ऐसे लोग हैं, जो जरूरत पड़ने पर अजनबियों को भी अपना बना लेते हैं। 🙏 ऐसे ही लोगों की वजह से समाज में भरोसा और इंसानियत कायम है। #NEETReExam #Kota #Humanity #ServiceBeforeSelf #GirirajKhandelwal #ShikhaKhandelwal #इंसानियत #मानवता #कोटासरकार

Ladpura, Kota | Jun 21, 2026

MORE NEWS

✨ Kota’s favourite Rakhi shopping experience is back! ✨

Rakhi Pop Up 3.0 is here with the most beautiful collection of rakhis, festive outfits, jewellery, gifting options & much more! 💝

📅 19th & 20th July
📍 Hotel Swan, Aerodrome Circle, Kota

Mark your calendars, bring your shopping squad, and celebrate Rakhi in style! 🛍️💫

#RakhiPopUp #RakhiPopUp3 #KotaEvents #KotaShopping #RakhiShopping

✨ Kota’s favourite Rakhi shopping experience is back! ✨ Rakhi Pop Up 3.0 is here with the most beautiful collection of rakhis, festive outfits, jewellery, gifting options & much more! 💝 📅 19th & 20th July 📍 Hotel Swan, Aerodrome Circle, Kota Mark your calendars, bring your shopping squad, and celebrate Rakhi in style! 🛍️💫 #RakhiPopUp #RakhiPopUp3 #KotaEvents #KotaShopping #RakhiShopping

Ladpura, Kota | Jun 28, 2026

मुंबई सेंट्रल

मुंबई सेंट्रल

Ladpura, Kota | Jun 28, 2026

"औकात में रहो, पहचान ओम बिरला से मिली" — संदीप शर्मा का बिना नाम लिए प्रहलाद गुंजल पर तीखा हमला
कोटा में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान विधायक संदीप शर्मा ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीतिक सीमाएं भूलकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि "औकात में रहो, तुम्हारी पहचान भी ओम बिरला की वजह से बनी है।"
विधायक ने कहा कि जनता सब देख रही है और राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैलाने वालों को करारा जवाब मिलेगा। उनके इस बयान को कोटा की राजनीति में चल रही बयानबाजी के बीच बड़ा राजनीतिक हमला माना जा रहा है।

"औकात में रहो, पहचान ओम बिरला से मिली" — संदीप शर्मा का बिना नाम लिए प्रहलाद गुंजल पर तीखा हमला कोटा में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान विधायक संदीप शर्मा ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीतिक सीमाएं भूलकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि "औकात में रहो, तुम्हारी पहचान भी ओम बिरला की वजह से बनी है।" विधायक ने कहा कि जनता सब देख रही है और राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैलाने वालों को करारा जवाब मिलेगा। उनके इस बयान को कोटा की राजनीति में चल रही बयानबाजी के बीच बड़ा राजनीतिक हमला माना जा रहा है।

Ladpura, Kota | Jun 28, 2026