रसड़ा में चौराहे पर लगे विधायक स्व. उमाशंकर सिंह की प्रतिमा, सीएम को पत्र भेजकर उठी मांग
#बलिया। #रसड़ा से #बसपा के इकलौते #विधायक रहे स्व. उमाशंकर सिंह के निधन के बाद अब क्षेत्र में उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। रसड़ा निवासी सुजीत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर नगर के प्रमुख चौराहे पर स्व. उमाशंकर सिंह की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की है। इसकी जानकारी देते हुए सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि उमाशंकर सिंह ने गरीबों, किसानों, युवाओं और क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। ऐसे जनसेवक की प्रतिमा स्थापित होना उनकी सेवाओं और #विरासत के प्रति सच्ची #श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की अपील की है।