#किशनगंज: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा पहाड़कट्टा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना के अभिलेखों, लंबित कांडों, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की प्रगति, विधि-व्यवस्था, गश्ती व्यवस्था, बैरक एवं थाना की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, प्रभावी गश्ती एवं आमजन के साथ संवेदनशील और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#kishanganjbihar #BiharNews #NewsUpdate #spkishanganj