
#राष्ट्रीय #सनातन संघ के राष्ट्रीय संयोजक बने सौरभ कुमार , #काशी के शिवानंद होटल में हुआ मनोनयन समारोह,
#रसडा़,#बलिया
राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सौरभ कुमार को मंगलवार को राष्ट्रीय सनातन संघ का राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत किया गया। मनोनयन समारोह काशी खंड की पवित्र नगरी में आशीष शिवालय के पास स्थित शिवानंद होटल में संपन्न हुआ।
जानकारी के अनुसार, सौरभ कुमार उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान कर चुके हैं। संगठन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी के मार्गदर्शन में उन्होंने लगभग चार दशक तक पत्रकारिता व संगठन का अनुभव अर्जित किया है।
नवमनोनीत राष्ट्रीय संयोजक सौरभ कुमार ने बलिया जिले के गढ़वार से अपनी नई पारी का बिगुल फूंकते हुए कहा कि राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रमुख मांगों व उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने संगठन विस्तार व सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार पर बल दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सौरभ कुमार का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने उनके अनुभव को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सौरभ कुमार के जुड़ने से राष्ट्रीय सनातन संघ को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। उनके चार दशक के संगठनात्मक अनुभव का लाभ संघ को मिलेगा।