Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

#नालंदा - वेना थाना क्षेत्र के NH 20 पर अरौत पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ऑटो ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, छह लोग गंभीर रूप से हुए घायल, इलाज के लिए भेजा गया सदर अस्पताल नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार वेना - बख्तियारपुर-बिहारशरीफ एनएच-20 पर वेना थाना क्षेत्र के अरौत पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो युवक ऑटो और ट्रक के बीच फंस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वेना थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकाला गया। ऑटो और ट्रक के बीच बुरी तरह फंसे दो युवकों को निकालने के लिए गैस कटर की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों में अंजनी कुमारी पति प्रदीप कुमार, सोनू कुमार पिता अशोक कुमार, आकाश कुमार पिता अशोक कुमार दोनों लहेरी थाना क्षेत्र के भरावपर मोहल्ला निवासी, सोनू कुमार पिता अमरकांत सिंह, रीना देवी पति प्रमोद सिंह निवासी नैनी गांव समेत ऑटो चालक शामिल हैं। सभी घायलों को पुलिस वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वेना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस की तत्परता के कारण सभी घायलों को समय रहते बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि हादसा काफी गंभीर था और ऑटो में सवार दो युवक ट्रक और ऑटो के बीच बुरी तरह फंस गए थे। यदि समय पर राहत एवं बचाव कार्य नहीं किया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जाता है कि तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराया। हादसे के बाद एनएच-20 पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rahui, Nalanda | Aug 14, 2026

MORE NEWS

बिहार सारण जलालपुर थाना

बिहार सारण जलालपुर थाना

Rahui, Nalanda | Aug 16, 2026

नालंदा - अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 30 लीटर देसी शराब बरामद

पैठना खंधा में एक हजार लीटर मीठा घोल किया गया नष्ट, शराब कारोबारी गिरफ्तार

नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार 

वेना - अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पैठना खंधा और देवी स्थान वेना क्षेत्र में छापेमारी की। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पैठना खंधा में छापेमारी के दौरान करीब एक हजार लीटर मीठा घोल तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त अन्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
वहीं, देवी स्थान वेना में अवैध शराब कारोबारी पिंटू यादव के बथान पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस बल को देखते ही आरोपित भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे कमल बिगहा पैन के समीप पकड़ लिया। बथान की तलाशी के दौरान दो अलग-अलग प्लास्टिक के डिब्बों से करीब 30 लीटर देसी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने बरामद शराब को विधिवत जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नालंदा - अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 30 लीटर देसी शराब बरामद पैठना खंधा में एक हजार लीटर मीठा घोल किया गया नष्ट, शराब कारोबारी गिरफ्तार नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार वेना - अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पैठना खंधा और देवी स्थान वेना क्षेत्र में छापेमारी की। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पैठना खंधा में छापेमारी के दौरान करीब एक हजार लीटर मीठा घोल तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त अन्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं, देवी स्थान वेना में अवैध शराब कारोबारी पिंटू यादव के बथान पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस बल को देखते ही आरोपित भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे कमल बिगहा पैन के समीप पकड़ लिया। बथान की तलाशी के दौरान दो अलग-अलग प्लास्टिक के डिब्बों से करीब 30 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बरामद शराब को विधिवत जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Rahui, Nalanda | Aug 16, 2026

जलालपुर में ललित भारत गैस एजेंसी पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जलालपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जलालपुर स्थित ललित भारत गैस एजेंसी परिसर में शुक्रवार को धूमधाम से तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर एजेंसी के मालिक ललित सिंह स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं तरक्की के लिए अपना संकल्प दोहराया।

ललित सिंह ने सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

न्यूज़ बिहार लाइव | जलालपुर, सारण

जलालपुर में ललित भारत गैस एजेंसी पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस जलालपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जलालपुर स्थित ललित भारत गैस एजेंसी परिसर में शुक्रवार को धूमधाम से तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर एजेंसी के मालिक ललित सिंह स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं तरक्की के लिए अपना संकल्प दोहराया। ललित सिंह ने सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। न्यूज़ बिहार लाइव | जलालपुर, सारण

Rahui, Nalanda | Aug 15, 2026

जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जलालपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक, अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

समारोह में डॉ. रमेश, उमेश रजक, मैनेजर संजीव कुमार, डॉ. प्रभात कुमार, डीआर राजदीप कुमार, डॉ. लाल बहादुर, डॉ. पंकज कुमार, डीआर मीता कुमारी, गुंजन कुमारी, निर्मला कुमारी, प्रमिला कुमारी, कांति कुमारी, फार्मासिस्ट सुमिरन, अकाउंटेंट कमलेश कुमार, बड़ा बाबू मोहम्मद शमीम सहित अस्पताल के तमाम चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अस्पताल परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

न्यूज़ बिहार लाइव के

जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस जलालपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक, अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। समारोह में डॉ. रमेश, उमेश रजक, मैनेजर संजीव कुमार, डॉ. प्रभात कुमार, डीआर राजदीप कुमार, डॉ. लाल बहादुर, डॉ. पंकज कुमार, डीआर मीता कुमारी, गुंजन कुमारी, निर्मला कुमारी, प्रमिला कुमारी, कांति कुमारी, फार्मासिस्ट सुमिरन, अकाउंटेंट कमलेश कुमार, बड़ा बाबू मोहम्मद शमीम सहित अस्पताल के तमाम चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अस्पताल परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। न्यूज़ बिहार लाइव के

Rahui, Nalanda | Aug 15, 2026

जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जलालपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक, अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

समारोह में डॉ. रमेश, उमेश रजक, मैनेजर संजीव कुमार, डॉ. प्रभात कुमार, डीआर राजदीप कुमार, डॉ. लाल बहादुर, डॉ. पंकज कुमार, डीआर मीता कुमारी, गुंजन कुमारी, निर्मला कुमारी, प्रमिला कुमारी, कांति कुमारी, फार्मासिस्ट सुमिरन, अकाउंटेंट कमलेश कुमार, बड़ा बाबू मोहम्मद शमीम सहित अस्पताल के तमाम चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अस्पताल परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

न्यूज़ बिहार लाइव के लिए जलालपुर से संवाददाता राजेश कुमार की रिपोर्ट।

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!

जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस जलालपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक, अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। समारोह में डॉ. रमेश, उमेश रजक, मैनेजर संजीव कुमार, डॉ. प्रभात कुमार, डीआर राजदीप कुमार, डॉ. लाल बहादुर, डॉ. पंकज कुमार, डीआर मीता कुमारी, गुंजन कुमारी, निर्मला कुमारी, प्रमिला कुमारी, कांति कुमारी, फार्मासिस्ट सुमिरन, अकाउंटेंट कमलेश कुमार, बड़ा बाबू मोहम्मद शमीम सहित अस्पताल के तमाम चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अस्पताल परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। न्यूज़ बिहार लाइव के लिए जलालपुर से संवाददाता राजेश कुमार की रिपोर्ट। जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!

Rahui, Nalanda | Aug 15, 2026

#नालंदा - वेना थाना क्षेत्र के NH 20 पर अरौत पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ऑटो ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, छह लोग गंभीर रूप से हुए घायल, इलाज के लिए भेजा गया सदर अस्पताल नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार वेना - बख्तियारपुर-बिहारशरीफ एनएच-20 पर वेना थाना क्षेत्र के अरौत पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो युवक ऑटो और ट्रक के बीच फंस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वेना थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकाला गया। ऑटो और ट्रक के बीच बुरी तरह फंसे दो युवकों को निकालने के लिए गैस कटर की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों में अंजनी कुमारी पति प्रदीप कुमार, सोनू कुमार पिता अशोक कुमार, आकाश कुमार पिता अशोक कुमार दोनों लहेरी थाना क्षेत्र के भरावपर मोहल्ला निवासी, सोनू कुमार पिता अमरकांत सिंह, रीना देवी पति प्रमोद सिंह निवासी नैनी गांव समेत ऑटो चालक शामिल हैं। सभी घायलों को पुलिस वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वेना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस की तत्परता के कारण सभी घायलों को समय रहते बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि हादसा काफी गंभीर था और ऑटो में सवार दो युवक ट्रक और ऑटो के बीच बुरी तरह फंस गए थे। यदि समय पर राहत एवं बचाव कार्य नहीं किया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जाता है कि तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराया। हादसे के बाद एनएच-20 पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। - Rahui News