AIMIM ने बढ़ाया संगठन का विस्तार, दो नए सदस्य हुए शामिल
जगदीशपुर (अमेठी), 25 जून। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिला कार्यालय, मिश्रौली मोड़ जगदीशपुर में गुरुवार को संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री रामचंद्र एवं श्रीमती श्यामकला ने AIMIM की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया।
कार्यक्रम में AIMIM के जिलाध्यक्ष अमेठी क़दीर खान ने दोनों नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही श्री रामचंद्र को पार्टी की ओर से जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र का एससी/एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जिलाध्यक्ष क़दीर खान ने नियुक्ति पत्र सौंपकर श्री रामचंद्र को सम्मानित किया तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#AIMIM #Amethi #Jagdishpur #QadeerKhan #RamChandra #SCSTMorcha #PoliticalNews #AmethiNews #UPNews #AIMIMAmethi #मिश्रौली_मोड़ #जगदीशपुर #अमेठी_समाचार
Amethi, Amethi | Jun 25, 2026