Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

विद्यार्थियों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल | SA News Chhattisgarh बालोद | 13-07-2026: गुण्डरदेही विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित श्री हरि पब्लिक स्कूल, खप्परवाड़ा की स्कूल बस में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार सुबह डगनिया बस स्टैंड के पास स्कूल बस को रोककर देखने पर पाया गया कि 52 सीटों वाली बस में करीब 100 से 110 बच्चे सवार थे। अत्यधिक भीड़ के कारण कई विद्यार्थियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। ऐसी स्थिति में किसी भी आपातकालीन परिस्थिति या दुर्घटना की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। मौके पर मौजूद बस चालक उमर दास देशमुख तथा परिचालक यादेश कुमार, दोनों निवासी डगनिया, ने बताया कि बस प्रतिदिन 10 से 12 गांवों से विद्यार्थियों को लेकर स्कूल पहुंचती है। ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के परिवहन में सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बस में बैठाना गंभीर लापरवाही है, जिससे विद्यार्थियों की जान जोखिम में पड़ सकती है। अभिभावकों ने परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही स्कूल प्रबंधन को सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने की अपील की है, ताकि भविष्य में विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो। #EducationDepartment #Khapparwada #बालोद #SANewsChhattisgarh #Chhattisgarh

Chhattisgarh, India | Jul 13, 2026

MORE NEWS