Public App Logo
#चरी के #खेत मेँ #बंधा पड़ा मिला #युवक #एटा एक युवक चरी के खेत में बंधी हुई हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।बताया जा रहा है कि युवक जैथरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि वह कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव लालगढ़ी के पास चारी के खेत में बंधा हुआ मिला। ग्रामीणों ने युवक को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक को किसने और किन परिस्थितियों में खेत में बांधा। युवक के होश में आने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। - Jalesar News