बहराइच: स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, निरीक्षण के बाद कई क्लिनिकों व डायग्नोस्टिक सेंटरों को थमाई नोटिस
बहराइच में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएमओ डॉ संजय कुमार के निर्देश पर अवैध और अनियमित रूप से चल रहे क्लिनिकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
डॉ. निखिल सिंह और सीएमओ कार्यालय के बाबू अनुराग श्रीवास्तव की टीम ने गायघाट स्थित डॉ. साबिर क्लिनिक का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद डॉ. एस.एस. हुसैन को नोटिस जारी किया।
इसी क्रम में गायघाट के ही हेल्थ डायग्नोस्टिक्स सेंटर का निरीक्षण कर कमियां पाए जाने पर नोटिस थमाया गया।
फुलवरिया चीनीमिल (नानपारा) स्थित एस.एफ. पॉलीक्लिनिक और घोष पॉलीक्लिनिक का औचक निरीक्षण किया गया, जिसके बाद दोनों सेंटरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके के अनधिकृत क्लिनिक संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।