Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

स्वामी कल्याणानन्द पीजी कॉलेज में प्रतिभा का सम्मान, 400 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ अभिनंदन . #हरदोई। स्वामी कल्याणानन्द पीजी कॉलेज, न्योरादेव में आयोजित भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह में बी.ए. एवं बी.एससी. अंतिम वर्ष के करीब 400 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनकी उपलब्धियों का सम्मान किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति शिक्षित और जागरूक युवाओं पर निर्भर करती है। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सफलता का प्रतीक बताते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया। विशिष्ट अतिथि श्रीकृष्ण शास्त्री ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज को नई दिशा देता है और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नायब सिंह ने की। उन्होंने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए विद्यार्थियों से ज्ञान का उपयोग समाजहित में करने का आह्वान किया। समारोह में बी.एससी. वर्ग में नम्रता शर्मा ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बी.ए. वर्ग में शांभवी गुप्ता ने 97.33 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह (ब्लॉक प्रमुख, बावन), सुधांशू सिंह, उदय कुमार सिंह, पवन सिंह, राजेश सिंह, गुरुलाल सिंह, देवाशीष सिंह, आशीष सिंह सोमवंशी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह के अंत में आयोजक हर्ष वर्धन सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय भविष्य में भी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन करता रहेगा। कार्यक्रम शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्टता के उत्सव के रूप में संपन्न हुआ। #TheTelecast

Hardoi, Hardoi | Jul 11, 2026

MORE NEWS

उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की गई उ0प्र0 होमगार्ड के पदो पर एनरोलमेन्ट एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत जनपद हरदोई में जारी डीवी/पीएसटी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक  व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी जनपद हरदोई द्वारा प्रचलित डीवी/पीएसटी का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow

उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की गई उ0प्र0 होमगार्ड के पदो पर एनरोलमेन्ट एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत जनपद हरदोई में जारी डीवी/पीएसटी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी जनपद हरदोई द्वारा प्रचलित डीवी/पीएसटी का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। @Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow

Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

थाना अतरौली पुलिस द्वारा थाना संडीला पर पंजीकृत  मु0अ0सं0 163/26 धारा 3(1) गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप एक्ट से संबंधित 25000 रूपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में-
@Uppolice
@adgzonelucknow
@Igrangelucknow
@dgpup https://t.co/TWGwaQgRPi

थाना अतरौली पुलिस द्वारा थाना संडीला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 163/26 धारा 3(1) गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप एक्ट से संबंधित 25000 रूपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में- @Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow @dgpup https://t.co/TWGwaQgRPi

Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

वृहद पौधारोपण की हकीकत, लक्ष्य हुआ पूरा

वृहद पौधारोपण की हकीकत, लक्ष्य हुआ पूरा

Hardoi, Hardoi | Jul 13, 2026

हरदोई भारतीय रोटी बैंक परिवार द्वारा संचालित मां अन्नपूर्णा रसोई के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 13 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे मां अन्नपूर्णा रसोई परिसर में किया जाएगा।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य, सहयोगी एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर जनसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले सहयोगियों के निरंतर सहयोग तथा जरूरतमंद एवं निराश्रित लोगों के लिए भोजन प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

मां अन्नपूर्णा रसोई विगत 4 वर्षों से निरंतर बेसहारा, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। संस्था शिक्षा, चिकित्सा, एवं अन्य सामाजिक कार्यों के माध्यम से भी समाजहित में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

संस्था के संस्थापक अरुणेश उमेश चंद्र पाठक ने बताया कि मां अन्नपूर्णा रसोई का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं एवं आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम विवरण
📅 दिनांक : 13 जुलाई 2026
🕛 समय : दोपहर 12:00 बजे
📍 स्थान : मां अन्नपूर्णा रसोई परिसर, जिला अस्पताल इमरजेंसी गेट, हरदोई

अरुणेश उमेश चंद्र पाठक 🪔 
संस्थापक
मां अन्नपूर्णा रसोई 🇮🇳
भारतीय रोटी बैंक परिवार 🚩

हरदोई भारतीय रोटी बैंक परिवार द्वारा संचालित मां अन्नपूर्णा रसोई के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 13 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे मां अन्नपूर्णा रसोई परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य, सहयोगी एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर जनसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले सहयोगियों के निरंतर सहयोग तथा जरूरतमंद एवं निराश्रित लोगों के लिए भोजन प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। मां अन्नपूर्णा रसोई विगत 4 वर्षों से निरंतर बेसहारा, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। संस्था शिक्षा, चिकित्सा, एवं अन्य सामाजिक कार्यों के माध्यम से भी समाजहित में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था के संस्थापक अरुणेश उमेश चंद्र पाठक ने बताया कि मां अन्नपूर्णा रसोई का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं एवं आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया है। कार्यक्रम विवरण 📅 दिनांक : 13 जुलाई 2026 🕛 समय : दोपहर 12:00 बजे 📍 स्थान : मां अन्नपूर्णा रसोई परिसर, जिला अस्पताल इमरजेंसी गेट, हरदोई अरुणेश उमेश चंद्र पाठक 🪔 संस्थापक मां अन्नपूर्णा रसोई 🇮🇳 भारतीय रोटी बैंक परिवार 🚩

Hardoi, Hardoi | Jul 13, 2026

आज दिनांक 13.07.2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।
@Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice https://t.co/CIzKrhUgLP

आज दिनांक 13.07.2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। @Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice https://t.co/CIzKrhUgLP

Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

स्वामी कल्याणानन्द पीजी कॉलेज में प्रतिभा का सम्मान, 400 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ अभिनंदन . #हरदोई। स्वामी कल्याणानन्द पीजी कॉलेज, न्योरादेव में आयोजित भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह में बी.ए. एवं बी.एससी. अंतिम वर्ष के करीब 400 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनकी उपलब्धियों का सम्मान किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति शिक्षित और जागरूक युवाओं पर निर्भर करती है। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सफलता का प्रतीक बताते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया। विशिष्ट अतिथि श्रीकृष्ण शास्त्री ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज को नई दिशा देता है और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नायब सिंह ने की। उन्होंने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए विद्यार्थियों से ज्ञान का उपयोग समाजहित में करने का आह्वान किया। समारोह में बी.एससी. वर्ग में नम्रता शर्मा ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बी.ए. वर्ग में शांभवी गुप्ता ने 97.33 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह (ब्लॉक प्रमुख, बावन), सुधांशू सिंह, उदय कुमार सिंह, पवन सिंह, राजेश सिंह, गुरुलाल सिंह, देवाशीष सिंह, आशीष सिंह सोमवंशी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह के अंत में आयोजक हर्ष वर्धन सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय भविष्य में भी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन करता रहेगा। कार्यक्रम शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्टता के उत्सव के रूप में संपन्न हुआ। #TheTelecast - Hardoi News