
रांची RSS कार्यालय में पेट्रोल बम फेंकने वाला आरोपी ATS के हत्थे चढ़ा, दुबई से मिल रहा था आदेश
रांची। राजधानी रांची स्थित RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना में एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में गिरफ्तार आरोपी अमन अंसारी ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एटीएस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने बताया कि उसे दुबई से निर्देश दिए जा रहे थे और पूरी साजिश सुनियोजित तरीके से रची गई थी। see more...............
#citilivejharkhand #facebookvideo #nonfollowers #facebookpost #citilive #tradeengreaals #JharkhandPolice
जांच में यह भी सामने आया है कि शुरुआत में शहर में गोलीबारी कर दहशत फैलाने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए “राना” और “भट्टी” नामक व्यक्तियों पर फायरिंग करने की तैयारी थी, लेकिन बाद में योजना बदल दी गई और पेट्रोल बम हमला किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि लखनऊ को भी अगला टारगेट बनाया गया था। एटीएस अब इस पूरे नेटवर्क, फंडिंग और दुबई कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को आतंकी साजिश और संगठित नेटवर्क से जोड़कर देख रही हैं।
फिलहाल एटीएस अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले में कई अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है।