
शिक्षकों का अपमान नहीं सहेगी सपा, 2027 में सरकार बनी तो लौटेगा सम्मान और बहाल होगी पुरानी पेंशन : दानिश अख्तर
शाहजहांपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा की रणनीतिक बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी ने शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर स्थित सपा कार्यालय में आयोजित बैठक में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड से पार्टी प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर का जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनावी रणनीति पर मंथन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और शिक्षकों के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया।बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में शिक्षकों का लगातार अपमान किया जा रहा है और उनसे शिक्षण कार्य के अलावा अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे उनमें निराशा का माहौल है।दानिश अख्तर ने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने वादा किया कि वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने और छात्र-छात्राओं के मानदेय को बहाल करने का भी भरोसा दिलाया।उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से परेशान है और आने वाले समय में बड़ा राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिलेगा। बैठक में मौजूद नेताओं ने शिक्षक एमएलसी चुनाव को मिशन मोड में लड़ने और प्रत्येक बूथ पर पार्टी की स्थिति मजबूत करने का आह्वान किया।बैठक में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद, पूर्व एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश यादव, प्रदेश सचिव साइम राजा, राष्ट्रीय सचिव रघुवीर सिंह, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान, नीरज मिश्रा, रामकुमार भोजवाल, जितेंद्र पाल श्रीवास्तव, सूरजपाल सिंह यादव, मुनेंद्र पाल सिंह यादव, ओंकार सिंह, अजफर अली खान, अवधेश कुमार पाल, मिश्रीलाल पटेल, विनोद यादव, @aram किरन कठेरिया, प्रसून कुमार कनौजिया, अजीम खान, लाल बाबू, मोनू कुरैशी, परवेज अंसारी, सरताज खान, नाजिम फारुकी, डॉ. सूची कश्यप, शारदा राज पासी, मोहम्मद अली हुसैन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक का संचालन शिक्षक नेता एवं सपा के पूर्व जिला महासचिव रामसागर यादव ने किया।।
Tanveer Khan Samajwadi Party Mohd Shahnawaz Avdhesh Kumar Verma
Chaudhary Ram Kumar Bhojwal