Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस, श्रद्धांजलि सभा एवं तिरंगा यात्रा मुरैना। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 के अंतर्गत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय मुरैना में मौन जुलूस, श्रद्धांजलि सभा एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले तथा विस्थापन और पीड़ा का दंश झेलने वाले लाखों लोगों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करना और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश देना रहा। कार्यक्रम में महापौर शारदा सोलंकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मौन जुलूस एवं तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय, मुरैना से हुआ। यात्रा बैरियर चौराहा होते हुए शहीद स्मारक, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पहुंची। यहां श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर विभाजन विभीषिका के पीड़ितों एवं बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि विभाजन की त्रासदी से मिली सीख को हमेशा स्मरण रखते हुए सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। #मुरैना #morena

Morena Nagar, Morena | Aug 14, 2026

MORE NEWS

मिशन शक्ति के अंतर्गत ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ योजना के तहत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, मुरैना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा छात्राओं को विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं कानूनी विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में बाल विवाह के दुष्परिणामों के संबंध में छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि कम आयु में विवाह होने से बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही उनकी शिक्षा बाधित होती है तथा जीवन में आगे बढ़ने के अवसर सीमित हो जाते हैं। इसके विपरीत शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बालिकाएं न केवल अपने भविष्य को सशक्त बनाती हैं, बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

छात्राओं को अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित करने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया गया।

वन स्टॉप सेंटर की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं, जैसे पुलिस सहायता, विधिक परामर्श, मनोसामाजिक परामर्श, अस्थायी आश्रय तथा आपातकालीन सहायता की जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को ‘‘गुड टच’’ एवं ‘‘बैड टच’’ के बारे में जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की अनुचित या अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, लैंगिक समानता, महिला एवं बाल अधिकारों तथा पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री रानू रावत, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh #betibachaobetipadao

मिशन शक्ति के अंतर्गत ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ योजना के तहत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, मुरैना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा छात्राओं को विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं कानूनी विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बाल विवाह के दुष्परिणामों के संबंध में छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि कम आयु में विवाह होने से बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही उनकी शिक्षा बाधित होती है तथा जीवन में आगे बढ़ने के अवसर सीमित हो जाते हैं। इसके विपरीत शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बालिकाएं न केवल अपने भविष्य को सशक्त बनाती हैं, बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। छात्राओं को अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित करने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया गया। वन स्टॉप सेंटर की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं, जैसे पुलिस सहायता, विधिक परामर्श, मनोसामाजिक परामर्श, अस्थायी आश्रय तथा आपातकालीन सहायता की जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को ‘‘गुड टच’’ एवं ‘‘बैड टच’’ के बारे में जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की अनुचित या अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, लैंगिक समानता, महिला एवं बाल अधिकारों तथा पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री रानू रावत, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh #betibachaobetipadao

Morena, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026

मुरैना में रात को वनखंडी रोड स्थित मेडिकल स्टोर्स पर पथराव का वीडियो आ गया👇
इस सिलसिले में नर सिंह सिकरवार नामक युवक की फरियाद पर पुलिस ने छोटू भदौरिया, भानु भदौरिया, तहसीलदार सिकरवार और गुन्नू सिकरवार के खिलाफ आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया है। नर सिंह सिकरवार ने बताया कि ये लोग दुकानदारों पर अवैध वसूली के लिए दबाव बनाते हैं। पैसे न देने पर इस तरह दबंगई करते हैं।
Disclaimer – This video has been posted as news content. We fully comply with Facebook's content policy and do not endorse any form of violence.

मुरैना में रात को वनखंडी रोड स्थित मेडिकल स्टोर्स पर पथराव का वीडियो आ गया👇 इस सिलसिले में नर सिंह सिकरवार नामक युवक की फरियाद पर पुलिस ने छोटू भदौरिया, भानु भदौरिया, तहसीलदार सिकरवार और गुन्नू सिकरवार के खिलाफ आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया है। नर सिंह सिकरवार ने बताया कि ये लोग दुकानदारों पर अवैध वसूली के लिए दबाव बनाते हैं। पैसे न देने पर इस तरह दबंगई करते हैं। Disclaimer – This video has been posted as news content. We fully comply with Facebook's content policy and do not endorse any form of violence.

Morena Nagar, Morena | Aug 17, 2026

अंततः पति और बच्चों से मिली, भटककर मुरैना आई मानसिक रूप से असामान्य महिला, सुधार गृह में थी चार दिन से👇
बता दें कि ग्वालियर की रहने वाली ये महिला, पति के साथ अपने मायके सागर जा रही थी। रास्ते में ललितपुर स्टेशन पर वह नीचे उतरकर दूसरी ट्रेन में जा बैठी और 13 अगस्त को मुरैना पहुंच गई। जौरा रोड निवासी धनंजय दण्डोतिया नामक सहृदयी युवक ने महिला का वीडियो हमें भेजा। Hello morena पर वीडियो वायरल हुआ तो महिला के परिजन को उसके बारे में पता चल गया। महिला का नाम प्रियंका गुप्ता है और वह मानसिक बीमारी का उपचार ले रही है। खास बात यह कि महिला को उसके परिजन से मिलाने में धनंजय डण्डोतिया ने खासी मेहनत की।

अंततः पति और बच्चों से मिली, भटककर मुरैना आई मानसिक रूप से असामान्य महिला, सुधार गृह में थी चार दिन से👇 बता दें कि ग्वालियर की रहने वाली ये महिला, पति के साथ अपने मायके सागर जा रही थी। रास्ते में ललितपुर स्टेशन पर वह नीचे उतरकर दूसरी ट्रेन में जा बैठी और 13 अगस्त को मुरैना पहुंच गई। जौरा रोड निवासी धनंजय दण्डोतिया नामक सहृदयी युवक ने महिला का वीडियो हमें भेजा। Hello morena पर वीडियो वायरल हुआ तो महिला के परिजन को उसके बारे में पता चल गया। महिला का नाम प्रियंका गुप्ता है और वह मानसिक बीमारी का उपचार ले रही है। खास बात यह कि महिला को उसके परिजन से मिलाने में धनंजय डण्डोतिया ने खासी मेहनत की।

Morena Nagar, Morena | Aug 17, 2026

सियपिय मिलन समारोह के आखिरी भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। खिरावली में संत लखनदास के आश्रम गालव खोह पर हुआ आयोजन👇

सियपिय मिलन समारोह के आखिरी भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। खिरावली में संत लखनदास के आश्रम गालव खोह पर हुआ आयोजन👇

Morena Nagar, Morena | Aug 17, 2026

सुमावली के लोहबसई में जमीन के विवाद पर निकाली बंदूक, फायर झोंकने का आरोप भी....👇
बताया गया है कि गांव के सरनाम सिंह गुर्जर का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। सोमवार को भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, इसके बाद डायल112 भी मौके पर पहुंच, लेकिन जैसे ही पुलिस का वाहन गांव से रवाना हुआ, सामने वाले पक्ष का एक व्यक्ति बंदूक लेकर सरनाम के घर के सामने पहुंच गया और फायर किया। सरनाम के मुताबिक जिस समय फायर किया गया, घर के लोग दौड़कर अंदर छिप गए।

सुमावली के लोहबसई में जमीन के विवाद पर निकाली बंदूक, फायर झोंकने का आरोप भी....👇 बताया गया है कि गांव के सरनाम सिंह गुर्जर का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। सोमवार को भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, इसके बाद डायल112 भी मौके पर पहुंच, लेकिन जैसे ही पुलिस का वाहन गांव से रवाना हुआ, सामने वाले पक्ष का एक व्यक्ति बंदूक लेकर सरनाम के घर के सामने पहुंच गया और फायर किया। सरनाम के मुताबिक जिस समय फायर किया गया, घर के लोग दौड़कर अंदर छिप गए।

Morena Nagar, Morena | Aug 17, 2026