विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रेरणा वृद्धा आश्रम में हुआ वृक्षारोपण
------
#श्योपुर-/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान श्योपुर द्वारा प्रेरणा वृद्धा आश्रम में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर आश्रम के सचिव धर्मेंद्र शर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी राजेश मीणा ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सहायक कार्यक्रम अधिकारी कुसुम जादौन, अधीक्षक मनोज वैष्णव सहित आश्रम के वृद्धजन उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur