उल्लास अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यकम आयोजित
----
माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के दिशा-निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्योपुर श्री बी.एल. प्रजापति की गरीमामयी उपस्थित में ग्राम दुर्गापुरी में उल्लास अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम अंतर्गत आम, अमरूद, शीशम, जामून इत्यादि छायादार फलदार पौधे रोपित किये गये एवं उनके संरक्षण हेतु ग्रामीणजन को संकल्प दिलवाया गया।
इस अवसर पर श्री बी एल प्रजापति, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री सुशील कुमार, विशेष न्यायाधीश, सुश्री प्रतिष्ठा अवस्थी, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, सुश्री संध्या मरावी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्योपुर व अन्य न्यायाधीशगण एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी व ग्रामीणजन उपस्थित रहें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur