राम मोहन रस्तोगी बने राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच ने संगठनात्मक विस्तार के तहत राम मोहन रस्तोगी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। लखनऊ में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष कौशल सोनी ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राधेश्याम सोनी, शिव शंकर एवं राम शंकर सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नियुक्ति पर राम मोहन रस्तोगी ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाने तथा स्वर्णकार समाज की राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।