
जल अर्पण दिवस एवं नलजल योजना हस्तांतरण कार्यक्रम
बड़वानी 23 जून 2026/कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बड़वानी के मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड बड़वानी द्वारा नलजल योजना हस्तांतरण कार्यक्रम एवं ग्राम पंचायत के साथ स्व-सहायता समूह के मध्य जलकर संग्रहण हेतु एमओयू का समारोहपूर्वक जल अर्पण दिवस कार्यक्रम कार्यालय सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग बड़वानी में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच-सचिव एवं ग्राम संगठन से स्व-सहायता समूह की दीदियां आदि उपस्थित हुये। जिसमें जनपद पंचायत ठीकरी की ग्राम पंचायत दवाना,पलासिया एवं लखनगांव की नलजल योजना का हस्तांतरण/एमओयू एवं जनपद पंचायत राजपुर की ग्राम पंचायत छोटी खरगोन की एमओयू प्रक्रिया संपन्न कर ग्राम पंचायत से समन्वय कर सरपंच-सचिव की उपस्थिति में अनुबंध किया गया। इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला पंचायत के अधिकारी/कर्मचारी, सरपंच, सचिव, स्ववसहायता समूह की दीदियों की उपस्थिति रही। नलजल योजना हस्तांतरण पश्चात ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव तथा स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा नलजल योजना के सफल संचालन एवं संधारण के लिये प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।