सावधान! पूरे हिमाचल में कल रात 12 बजे से नहीं चलेंगी HRTC बसें? 🚌⚠️
सरकार और कर्मचारी यूनियन की बैठक बेनतीजा, प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान
HRTC कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और 100 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया भत्तों के भुगतान को लेकर 24 जून की मध्यरात्रि से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। कर्मचारी यूनियन और सरकार के बीच हुई बैठक में कोई सहमति नहीं बन पाई।
हड़ताल होने की स्थिति में रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, मरीजों और पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अब सभी की निगाहें सरकार और यूनियन के बीच संभावित बातचीत पर टिकी हैं।
#HRTC #HimachalPradesh #BusStrike #HRTCHartal #BreakingNews #HimachalNews #BusService #StrikeAlert #HPNews