चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की विस्तृत जानकारी ली तथा सानिवि अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर सुराणा ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।
सानिवि एसई पंकज यादव ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।
इस दौरान ऋतिक सांखला, हिमांशु, अजय सहित सानिवि अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#churu #collector #Collectorate #inspection #ChuruNews
Churu, Churu | Jun 3, 2026