आज जिस फोन के बिना एक घंटा भी नहीं निकलता, उसकी कहानी शुरू हुई थी 3 अप्रैल 1973 को न्यूयॉर्क में।
Motorola के इंजीनियर थे मार्टिन कूपर। उन्होंने एक ईंट जितना बड़ा फोन बनाया था, नाम था DynaTAC। वजन था 1 किलो से ज्यादा, 10 घंटे चार्ज करो तो 30 मिनट बात होती थी।
उस दिन कूपर सड़क पर निकले और उन्होंने पहली कॉल की। और कॉल की भी तो किसे? अपनी कंपनी के सबसे बड़े कॉम्पिटिटर Bell Labs के इंजीनियर जोएल एंगेल को। उठा के बोले, जोएल मैं तुम्हें असली वायरलेस फोन से कॉल कर रहा हूँ।
लोग देख के हैरान थे कि ये आदमी बिना तार के बात कैसे कर रहा है। उस टाइम किसी ने सोचा भी नहीं था कि यही ईंट एक दिन सबकी जेब में होगा।
जब ये फोन 10 साल बाद मार्केट में आया तो कीमत थी 4000 डॉलर, आज के 3 लाख रुपये। ना कैमरा, ना स्क्रीन, बस डायल करने वाले बटन।
एक कॉल से शुरू हुई चीज आज दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी बन गई।
#MobilePhone #MartinCooper #FirstCall #TechHistory #Motorola
Bihar, India | Nov 11, 2026