Public App Logo
चौपाल के उमेश दत्त शर्मा और चंबा की नीलम कुमारी बने Sub-Inspector, प्रेरणादायी है इस दंपति की कहानी शिमला/चंबा:चौपाल के बेटे उमेश दत्त शर्मा और चंबा की बेटी नीलम कुमारी (LLB) ने विवाह के बाद Sub-Inspector पद पर पदोन्नति प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाया है। दोनों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। नवम्बर 1979 में जन्मे उमेश दत्त शर्मा का बचपन संघर्षों से भरा रहा। वर्ष 1988 में, जब वह मात्र चौथी कक्षा में पढ़ते थे, उनके सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार में सबसे छोटे और सभी के लाडले उमेश ने परिस्थितियों के आगे कभी हार नहीं मानी। पढ़ाई के साथ-साथ वह खेलकूद में भी अग्रणी रहे और अपनी कुशाग्र बुद्धि, कर्मठता एवं मजबूत व्यक्तित्व के कारण अध्यापकों और ग्रामीणों के प्रिय बने। भारतीय सेना और पुलिस विभाग में सेवा करने का जुनून उमेश के मन में बचपन से ही था। वर्ष 1996 में 10+2 की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्ष 1997 में उन्होंने नेरवा महाविद्यालय में प्रवेश लिया। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने वॉलीबॉल, कबड्डी और एथलेटिक्स टीम का हिस्सा बनकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम वर्ष 2001 में मिला, जब उमेश दत्त शर्मा पुलिस विभाग में सेवाएं देने में सफल हुए। उनकी इस उपलब्धि से उनके बड़े भाई, जो कॉमर्स के लेक्चरर हैं, और बड़ी भाभी, जो ड्राइंग मास्टर हैं, बेहद खुश हुए। 10 अक्टूबर 2010 का दिन उनके परिवार और गांव के लिए हमेशा यादगार रहेगा। चौपाल के इस युवा और चंबा की प्रतिभाशाली युवती नीलम कुमारी, जो दोनों ही पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे थे, विवाह के पवित्र बंधन में बंधे और जीवन की नई शुरुआत की। यह रिश्ता केवल दो परिवारों को ही नहीं, बल्कि चौपाल और चंबा जैसे दो क्षेत्रों को भी एक खूबसूरत रिश्ते में जोड़ने वाला साबित हुआ। कहते हैं कि विवाह के लिए ईश्वर जोड़ियां बनाता है, लेकिन सफलता और पदोन्नति के लिए मेहनत, ईमानदारी, अनुशासन और विभाग के प्रति सच्ची निष्ठा आवश्यक होती है। उमेश दत्त शर्मा और नीलम कुमारी की यह उपलब्धि इसी संघर्ष, समर्पण और मेहनत की प्रेरणादायी कहानी है। #UmeshDuttSharma #NeelamKumari #SubInspector #HimachalPolice #HimachalPradesh #Chopal #Chamba #Nerwa #PolicePromotion #InspiringCouple #SuccessStory #ProudMoment #UTHimachal #UniqueTodayNews - Bilaspur Sadar News