कानपुर में 23 साल पुराने देह व्यापार मामले में बड़ा फैसला!
‘सबूतों की कमी और कमजोर विवेचना’ के चलते दो महिलाओं समेत 7 आरोपी बरी
कानपुर के फजलगंज क्षेत्र से जुड़े करीब 23 साल पुराने देह व्यापार मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर जिला जज-15 मुकेश कुमार सिंह की अदालत ने सबूतों की कमी, ठोस गवाह पेश न होने और पुलिस विवेचना में मिली गंभीर खामियों को देखते हुए सात आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।
मामला वर्ष 2003 का है, जब पुलिस ने फजलगंज क्षेत्र में छापेमारी कर देह व्यापार के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया था। मुकदमे में अभियोजन की ओर से गवाह पेश किए गए, लेकिन आरोपियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य सामने नहीं आ सके।
अदालत ने विवेचना में मिली कमियों को भी गंभीरता से लेते हुए सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया।
📍 स्थान: फजलगंज, कानपुर
#Kanpur #KanpurNews #कानपुर #कानपुर_न्यूज #Fazalganj #फजलगंज #CrimeNews #CourtNews