
सुखेर थाना पुलिस की साइबर अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई
कविता स्थित विला में अवैध ऑनलाइन जुआ-सड्डा के पैसों का "म्यूल अकाउंट्स" में ट्रांजैक्शन करते 04 शातिर आरोपी गिरफ्तार।
भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण जब्त ।
थाना सुखेरः- जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुष्ठन के निर्देशानुसार जिले में साइबर ठगी एवं म्युल अकाउंट्स (Mule Account) के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर एवं श्री राजेश यादव वृत्ताधिकारी वृत्त नगर पश्चिम के सुपरविजन में श्री भरत योगी थानाधिकारी, सुखेर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कविता स्थित एक विला में दबिश देकर अवैध ऑनलाइन सट्टे व साईबर फ्रॉड के पैसों का ट्रांजेक्शन करने वाले गुजरात के 04 शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है।
भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण व बैंक सामग्री जब्तः
पुलिस टीम ने विला से आरोपियों के कब्जे से साईबर अपराध में प्रयुक्त होने वाली निम्नलिखित सामग्री जब्त की है.
03 लैपटॉप।
19 एंड्रॉइड मोबाइल फोन।
19 एटीएम (ATM) कार्ड।
19 बैंक पासबुक ।
05 चेक बुक व अन्य सामग्री।
तरीका-ए-वारदातः
गिरफ्तार आरोपी बेहद शातिर तरीके से ठगी के नेटवर्क को संचालित कर रहे थे। ये लोग सीधे-साधे और गरीब लोगों को प्रलोभन व झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते (म्युल अकाउंट्स) प्राप्त करते थे। इसके बाद इन खातों को अवैध ऑनलाइन जुआ, सट्टा और गेमिंग जैसी गैर-कानूनी गतिविधियां करने वालों को उपलब्ध करा देते थे। इन म्यूल खातों में अवैध तरीके से प्राप्त हुई राशि आने पर आरोपी उसे अन्य खातों में
ट्रांसफर (ट्रांजैक्शन) कर देते थे और इस पूरे खेल में अपना मोटा कमीशन कमाकर
लोगों के साथ धोखाधड़ी करते थे।
देश के कई राज्यों में दर्ज हैं पूर्व शिकायतेंः
पुलिस अनुसंधान और तकनीकी विश्लेषण के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि आरोपियों के पास से जब्त की गई पासबुक और चेक बुक के कई खाता नंबरों पर भारत के अलग-अलग राज्यों में पहले से ही कई साइबर शिकायतें दर्ज हैं। आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण संख्या 449/2026 धारा 318(4), 61(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस नेटवर्क में म्युल अकाउंट्स उपलब्ध कराने वाले स्थानीय मददगारों और आगे के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरणः
01. संगथा भाई पिता बबाभाई नाई (उम्र 23 वर्ष), निवासीः बनासकांठा, गुजरात।
02. किरण कुमार पिता वासुभाई खत्री उम्न 24 वर्ष निवासी डीसा, बनासकांठा, गुजरात।
03. हितेश कुमार पिता वरसंगजी उम्र 27 वर्ष नि. डीसा, जिला बनासकांठा, गुजरात।
04. पवन दर्जी पिता राकेश भाई (उग्न 19 वर्ष), निवासीः पाटण, जिला पाटण, गुजरात।
टीम प्रभारी व सदस्यः-
01. श्री भरत योगी (धानाधिकारी, सुखेर)।
02. श्री सरदार सिंह (स.उ.नि.)।
03. श्री राजेन्द्र सिंह चारण (स.उ.नि.)।
04. श्री ओमप्रकाश (हेड काणि. 2049)।
05. श्री राजेश (कानि. 376)
06. श्री प्रकाश सिंह (कानि. 1754)।