
*थाना भीमपुरा जनपद बलिया पुलिस की टीम द्वारा हत्या का प्रयास से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री रजनीश कुमार व थानाध्यक्ष भीमपुरा श्री रंजीत विश्वकर्मा के कुशल नेतृत्व में व थाना भीमपुरा पुलिस की टीम को मिली सफलता ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.08.2026 को वादी द्वारा उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर हिन्दी लिखित बादस्खती खुद का बताकर बावत प्रतिवादीगण द्वारा बकाया पैसे को मांगने की बात को लेकर वादी को गाली गुप्ता देते हुए मारना पीटना तथा बीच बचाव करने आये वादी के पिता व चाचा को भी जान से मारने की नियत से राड से हमला करना जिससे वादी के चाचा पप्पू राजभर बेहोश होकर गिर जाने व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये थे । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 122/2026 धारा 109(1),115(2),352,351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
इसी क्रम में दिनांक 21.08.2026 को थाना भीमपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 मो0 वहीद मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र/वांछित अभियुक्त में मामूर थे कि मुखबीर की सूचना पर मु0अ0स0 122/2026 धारा 109(1),115(2),352,351(3) बीएनएस से सम्बन्धित *अभियुक्त अवनीश गिरी उर्फ सिन्टू पुत्र अंगद गिरी निवासी गजियापुर थाना भीमपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 29 वर्ष* को समय करीब 17.10 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
*पंजीकृत अभियोग*
1. मु0अ0स0 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. अवनीश गिरी उर्फ सिन्टू पुत्र अंगद गिरी निवासी गजियापुर थाना भीमपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 29 वर्ष ।
*आपराधिक इतिहास*
1.मु0अ0स0 45/23 धारा 323,504,506 भादवि थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।
*अनावरण/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.थानाध्यक्ष श्री रंजीत विश्वकर्मा थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।
2.उ0नि0 मो0 वहीद थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।
3.का0 अखिलेश कुमार थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।
4.का0 अमरजीत थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।
5.म0आ0 नीलम यादव थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Aug 22, 2026