
17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत प्रखंड मुख्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित “नशा मुक्त भारत सप्ताह” के अवसर पर जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज दिनांक 22.06.2026 जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, कर्मियों, आंगनवाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, लाभुक महिलाओं, किशोरियों एवं स्थानीय नागरिकों को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों तथा पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन पर इसके दुष्परिणामों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को न केवल स्वयं नशे से दूर रहने, बल्कि अपने परिवार, मित्रों एवं समुदाय के अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से “नशा मुक्त भारत अभियान : विकसित भारत की पहचान” विषय को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
नशा मुक्त भारत सप्ताह के दौरान जिले भर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण समारोह, रैली, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी एवं जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट!
Nawada, Nawada | Jun 22, 2026