
ढाणी पूनियां को मिला सातवां रामेश्वर धुआं स्मृति पुरस्कार
विद्यालय को 21 हजार रुपए की पुरस्कार राशि का प्रमाण पत्र सौंपा, ग्रामीणों ने भी 50 हजार रुपए भेंट किए
चूरू रामेश्वर धुआं की स्मृति में प्रतिवर्ष प्रदान किया जाने वाला सातवां रामेश्वर धुआं स्मृति पुरस्कार इस बार ढाणी पूनियां विद्यालय को प्रदान किया गया। ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से विद्यालय को 21 हजार रुपए की पुरस्कार राशि का प्रमाण पत्र सौंपा गया। तारानगर के सीबीईओ बबलेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में रामेश्वर धुआं के पुत्र रजनीश धुआं ने संस्था प्रधान को पुरस्कार राशि का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर रजनीश धुआं ने कहा कि उनके पिता की स्मृति में चूरू जिले के एक श्रेष्ठ विद्यालय को प्रतिवर्ष यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। यह उनका आजीवन संकल्प है, जिसके माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने का प्रयास किया जा रहा है।
सीबीईओ बबलेश शर्मा ने इस पहल को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के प्रयास अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी हैं। समारोह में ग्रामीणों ने भी विद्यालय के विकास के लिए लगभग 50 हजार रुपए की राशि भेंट की। कार्यक्रम में तारानगर के एसीबीईओ राजवीर सिंह, प्राचार्य भागचंद और अनिता ने भी विचार व्यक्त किए। रणवीर धीनवाल और मनोज नेहरा ने शिक्षा के मंदिर में दान को सर्वश्रेष्ठ दान की श्रेणी में बताया। रामेश्वर धुआं के पुत्र आनंद ने भी दान की महिमा बताते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर प्रभुराम, रामकृष्ण, मनोज, साहिल, योगेन्द्र, अखिल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। संस्था प्रधान शीलू ने पुरस्कार एवं सहयोग राशि के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन धनराज ने किया। #dganipooniya #follower #nonfollowers
#viralpost #highlightseveryone #highlight
#fb #trendingnow
Churu, Churu | Oct 1, 2026