
*थाना बासंडीहरोड जनपद बलिया पुलिस द्वारा अपहरण/ पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित 01 नफर प्रकाश में आये अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में *श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) महोदय श्री दिनेश कुमार शुक्ला* के निकट पर्यवेक्षण व *श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्रा* व थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया के कुशल नेतृत्व मे थाना बांसडीह रोड पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 14.08.2026 को वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि दिनाँक-10/08/2026 को समय करीब 03 बजे सुबह हम प्रार्थिनी की लड़की को हमारे ही गांव का लडका *वकील राम s/o मदन राम* ने मेरी लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं भगा ले गया है। हम प्रार्थिनी ने अपनी लड़की की काफी खोज बीन की लेकिन कुछ अता-पता न चल सका जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दिनांक 14.08.2026 को लिखित तहरीर देकर मु0अ0सं0-165/26 धारा 87/137(2) BNS अभियोग पंजीकृत किया गया था । जिसमे विवेचना प्रचलित है जिसमें पीड़िता को सकुशल बरामद कर वन स्टाफ सेंटर बलिया भेजा गया। विवेचनात्मक कार्यवाही में पीड़िता के बायान के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 65(1) BNS व 5J(ii)/6 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी तथा पीड़िता के बयान के आधार पर *अभियुक्त 1. विवेक यादव उर्फ डब्लू पुत्र जोगी उर्फ जोगेन्द्र यादव निवासी शंकरपुर थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया उम्र 20 वर्ष* प्रकाश में आया ।
इसी क्रम में थाना बांसडीह रोड पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्त विवेक यादव उर्फ डब्लू की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था कि आज दिनांक 23.08.2026 को थाना बांसडीह रोड पुलिस टीम के *उ0नि0 संदीप कुमार* मय हमराह/कर्मचारीगण के साथ चेकिंग तलाशी व में मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 165/26 घारा 87/137(2) BNS व बढोत्तरी धारा 65(1) BNS व 5J(ii)/6 पॉक्सो एक्ट में प्रकाश में आये *अभियुक्त 1. विवेक यादव उर्फ डब्लू पुत्र जोगी उर्फ जोगेन्द्र यादव निवासी शंकरपुर थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया उम्र 20 वर्ष* को समय 09.46 बजे ग्राम टकरसन से गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त प्रकाश में आये गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*संबंधित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 165/26 घारा 87/137(2) BNS व बढोत्तरी धारा 65(1) BNS व 5J(ii)/6 पॉक्सो एक्ट थाना बांसडीह रोड बलिया
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1. विवेक यादव उर्फ डब्लू पुत्र जोगी उर्फ जोगेन्द्र यादव निवासी शंकरपुर थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया उम्र 20 वर्ष
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 243/2025 धारा घारा 87/137(2) BNS थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 संदीप कुमार थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया
2. हे0का0 माधवानन्द सिंह थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया
3. का0 राहुल यादव यादव थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Aug 23, 2026