
#जीवित_महिला_को_कागजों में मृत दिखाकर बंद की वृद्धावस्था पेंशन, सचिव नगीना पर कार्रवाई की मांग,महिला नें उच्च अधिकारियों से लगाई गुहार
#बलिया। ग्राम पंचायत रामपुर कट्राई, विकासखंड नवानगर की निवासी पार्वती देवी पत्नी श्रीराम को सरकारी अभिलेखों में मृत दर्शाकर उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दिए जाने का मामला सामने आया है। जबकि पार्वती देवी जीवित हैं और अपनी पेंशन दोबारा चालू कराने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रही हैं।
पेंशन पोर्टल पर उपलब्ध विवरण के अनुसार, 14 जून 2024 को सत्यापन के दौरान पार्वती देवी को मृत दर्शाया गया था। पार्वती देवी ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि सचिव नगीना द्वारा उन्हें कागजों में मृत घोषित कर दिया गया, जिसके कारण उनकी पेंशन बंद हो गई।
पार्वती देवी ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है, तथा संबंधित सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उन्हें कागजों में मृत घोषित करने की जांच होनी चाहिए और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रशासन से अपनी बंद वृद्धावस्था पेंशन फिर से चालू कराने की भी गुहार लगाई है।
मामले में तत्कालीन सत्यापन प्रक्रिया और सचिव नगीना की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। सवाल यह है कि एक जीवित बुजुर्ग महिला को सरकारी अभिलेखों में मृत दर्ज करने की गलती कैसे हुई और इसका जिम्मेदार कौन है?
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब संज्ञान लेता है और पार्वती देवी की पेंशन बहाल कराने के साथ ही जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई करता है।
यह समाचार पार्वती देवी द्वारा दिए गए बयान एवं उनके आरोपों के आधार पर प्रकाशित किया जा रहा है। बलिया24न्यूज़ इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। आरोपों की सत्यता एवं जिम्मेदारी संबंधित जांच और प्रशासनिक कार्रवाई के अधीन होगी।
#पार्वतीदेवी #वृद्धावस्थापेंशन #पेंशनबंद #बलिया #रामपुरकट्राई #नवानगरब्लॉक #सचिवनगीना #पंचायतीराज #सरकारीलापरवाही #पेंशनबहाली #प्रशासनिकजांच #बलिया24न्यूज #ImranKhan #BalliaNews