उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर एनडीए में सीटों के बंटवारे की चर्चा के बीच बलिया की तीन विधानसभा सीटें भी राजनीतिक दावेदारी के केंद्र में आ गई हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने बेल्थरा रोड, रसड़ा और सिकंदरपुर सीटों पर पार्टी की दावेदारी पेश करते हुए भारतीय जनता पार्टी से इन सीटों की मांग की है।
ओपी राजभर की इस मांग के बाद बलिया की इन तीनों सीटों पर एनडीए के भीतर संभावित सीट बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हो सकती है। सुभासपा की नजर इन सीटों पर होने से जिले की राजनीति में भी गठबंधन की रणनीति को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
हालांकि, इन सीटों पर अंतिम फैसला गठबंधन के स्तर पर ही होना है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बीजेपी और सुभासपा के बीच सीटों को लेकर क्या सहमति बनती है। ऐसे में 2027 के चुनाव से पहले बलिया की बेल्थरा रोड, रसड़ा और सिकंदरपुर सीटों पर राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रहेगी।
#belthararoad #Sikandarpur #OPRajbhar #SBSP #BJPUttarPradesh #UPElection2027 #Balliakhabar