बलिया सिकंदरपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक जियाउद्दीन रिजवी पर भाजपा के पूर्व विधायक संजय यादव ने तीखा हमला बोला है। संजय यादव ने तंज कसते हुए कहा, "यहां एक बहुरूपिया है, जो गलती से इस बार विधायक बन गया। अब उनकी आस्था भी जाग गई है और वह मंदिर में माथा टेक रहे हैं।"
संजय यादव ने भाजपा सरकार की कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में हिंदुओं के पर्व-त्योहारों के दौरान दंगे होते थे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में दंगाइयों के हौसले पस्त हैं और वे पलायन करने को मजबूर हैं।
#SanjayYadav #ziauddinrizvi #Sikandarpur #Balliakhabar #BJP4UP #samajwadipartyofficial #YogiAdityanath #narendramodi_resignation_challengei #hindufestival #UPPolitics #PoliticalNews #बलिया #सिकंदरपुर #संजययादव #जियाउद्दीनरिजवी #भाजपा #बलियाखबर
Belthara Road, Ballia | Oct 21, 2026