बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर गांव निवासी चन्द्रकान्त राजभर के घायल होने के मामले में पुलिस ने जानकारी दी है कि प्रारंभिक चिकित्सकीय जांच में चाकू से चोट लगने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को चन्द्रकान्त राजभर के डीजे की ट्रॉली से गिरकर घायल होने की बात सामने आई। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सीयर में इलाज के लिए ले जाया गया। चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, चिकित्सक ने बताया कि घायल को ऐसी चोट नहीं मिली है, जिससे चाकू से हमला किए जाने की पुष्टि हो सके। परिजनों की ओर से चाकू से चोट लगने की शिकायत किए जाने के बाद भी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
#Ballia #belthararoad #BalliaPolice