#विजयदशमी के पावन पर्व पर #बलिया के रसड़ा स्थित श्रीनाथ बाबा मंदिर परिसर में आस्था, भक्ति और सनातन परंपरा का भव्य संगम देखने को मिला। रामलीला महोत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शामिल हुए। उन्होंने प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य, धर्म और न्याय के शाश्वत संदेश को नमन करते हुए सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और भारतीय संस्कृति को सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्रीनाथ बाबा पीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरि जी महाराज और महंत श्री सुनील कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की धार्मिक गरिमा बढ़ाई।
#followerseveryone #nonfollowersviewers #all
#OmPrakashRajbhar #Vijayadashami #Rasra #RamlilaMahotsav #RavanDahan