Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
Cricket

MORE NEWS

आरोह समर कैंप 2026 का हुआ समापन, उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को किया गया सम्मानित

डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर ष्आरोह समर कैंप 2026ष् का सफलतापूर्वक समापन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट खेल मैदान में किया गया। यह शिविर 5 मई से 5 जून 2026 तक जिले के विकासखंड, तहसील एवं जिला मुख्यालय स्तर पर संचालित किया गया।
        समापन समारोह में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा तथा एसडीएम सुश्री भारती मेरावी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
        शिविर के दौरान बच्चों ने विभिन्न खेलों एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर अधिकारियों ने भी बच्चों के साथ रिक्रिएशनल गेम्स में सहभागिता कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
       इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक रूप से सशक्त बनाते हैं। खेलों के माध्यम से अनुशासन, सद्भावना एवं स्वस्थ जीवनशैली का विकास होता है, जो जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। खिलाडियों की मांग पर कलेक्टर ने वासकेटबाल कोट एवं मैदान में लाईट लगाने को कहा। 
       कार्यक्रम में श्री हेमंत सिंह, श्री राजेंद्र सिंह, श्री सुदील बरमैया, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मो. अहमद खान, श्री चेतराम अहिरवार, सुश्री आरती सोधिया, श्रीमती वनाबल, श्रीमती सुनीता धुर्वे, श्री नारायण सिंह मरावी, श्रीमती अनीता, श्री रोशन बाबू, श्री राजकुमार, श्री अजीत धुर्वे, श्री सुमन कुमार सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
#anjupawanbhadauria #डिंडौरी #JansamparkMP

आरोह समर कैंप 2026 का हुआ समापन, उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को किया गया सम्मानित डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर ष्आरोह समर कैंप 2026ष् का सफलतापूर्वक समापन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट खेल मैदान में किया गया। यह शिविर 5 मई से 5 जून 2026 तक जिले के विकासखंड, तहसील एवं जिला मुख्यालय स्तर पर संचालित किया गया। समापन समारोह में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा तथा एसडीएम सुश्री भारती मेरावी की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर के दौरान बच्चों ने विभिन्न खेलों एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर अधिकारियों ने भी बच्चों के साथ रिक्रिएशनल गेम्स में सहभागिता कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक रूप से सशक्त बनाते हैं। खेलों के माध्यम से अनुशासन, सद्भावना एवं स्वस्थ जीवनशैली का विकास होता है, जो जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। खिलाडियों की मांग पर कलेक्टर ने वासकेटबाल कोट एवं मैदान में लाईट लगाने को कहा। कार्यक्रम में श्री हेमंत सिंह, श्री राजेंद्र सिंह, श्री सुदील बरमैया, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मो. अहमद खान, श्री चेतराम अहिरवार, सुश्री आरती सोधिया, श्रीमती वनाबल, श्रीमती सुनीता धुर्वे, श्री नारायण सिंह मरावी, श्रीमती अनीता, श्री रोशन बाबू, श्री राजकुमार, श्री अजीत धुर्वे, श्री सुमन कुमार सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। #anjupawanbhadauria #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

कलेक्टर के निर्देशन में प्रभारी मुख्य नगर परिषद अधिकारी आशीष कोरी ने किया वार्डों का निरीक्षण, समस्याओं के निराकरण हेतु दिए निर्देश 

डिंडौरी जिला कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं नगर परिषद अध्यक्ष के मार्गदर्शन में प्रभारी मुख्य नगर परिषद अधिकारी श्री आशीष कोरी द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का व्यापक भ्रमण कर विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
        निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 10 में पेयजल संबंधी समस्याओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड क्रमांक 9 में जर्जर एवं जोखिमपूर्ण भवनों का निरीक्षण कर सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश संबंधित अमले को दिए गए। साथ ही सड़क पुनर्स्थापन (रोड रेस्टोरेशन) कार्यों तथा अनियोजित एवं मानकविहीन स्पीड ब्रेकरों की भी समीक्षा की गई।
         वार्ड क्रमांक 8 में सड़क पुनर्स्थापन कार्य प्रारंभ कराया गया, जहां प्रभारी मुख्य नगर परिषद अधिकारी श्री आशीष कोरी ने तकनीकी टीम के साथ कार्य की गुणवत्ता का सूक्ष्म परीक्षण किया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कर प्रतिदिन की प्रगति एवं कार्यवाही रिपोर्ट नगर परिषद कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
         भ्रमण के दौरान श्री कोरी ने नगरवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने खाली प्लॉट मालिकों को अपने भूखंडों को ग्रीन नेट अथवा अन्य उपयुक्त माध्यम से सुरक्षित रूप से कवर करने, नियमित सफाई बनाए रखने एवं गंदगी फैलने से रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
      निरीक्षण के दौरान वार्ड प्रभारी, उपयंत्री, पार्षद श्री रितेश जैन, अधिवक्ता श्री सम्यक जैन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। नागरिकों ने विभिन्न स्थानीय समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया, जिनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश मौके पर ही प्रदान किए गए।
        प्रभारी मुख्य नगर परिषद अधिकारी श्री आशीष कोरी ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि उनकी गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं नागरिकों की संतुष्टि सुनिश्चित करना भी है। नगर के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की प्रक्रिया निरंतर जारी ।
#अंजूपवनभदौरिया #डिंडौरी #JansamparkMP

कलेक्टर के निर्देशन में प्रभारी मुख्य नगर परिषद अधिकारी आशीष कोरी ने किया वार्डों का निरीक्षण, समस्याओं के निराकरण हेतु दिए निर्देश डिंडौरी जिला कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं नगर परिषद अध्यक्ष के मार्गदर्शन में प्रभारी मुख्य नगर परिषद अधिकारी श्री आशीष कोरी द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का व्यापक भ्रमण कर विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 10 में पेयजल संबंधी समस्याओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड क्रमांक 9 में जर्जर एवं जोखिमपूर्ण भवनों का निरीक्षण कर सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश संबंधित अमले को दिए गए। साथ ही सड़क पुनर्स्थापन (रोड रेस्टोरेशन) कार्यों तथा अनियोजित एवं मानकविहीन स्पीड ब्रेकरों की भी समीक्षा की गई। वार्ड क्रमांक 8 में सड़क पुनर्स्थापन कार्य प्रारंभ कराया गया, जहां प्रभारी मुख्य नगर परिषद अधिकारी श्री आशीष कोरी ने तकनीकी टीम के साथ कार्य की गुणवत्ता का सूक्ष्म परीक्षण किया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कर प्रतिदिन की प्रगति एवं कार्यवाही रिपोर्ट नगर परिषद कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। भ्रमण के दौरान श्री कोरी ने नगरवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने खाली प्लॉट मालिकों को अपने भूखंडों को ग्रीन नेट अथवा अन्य उपयुक्त माध्यम से सुरक्षित रूप से कवर करने, नियमित सफाई बनाए रखने एवं गंदगी फैलने से रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड प्रभारी, उपयंत्री, पार्षद श्री रितेश जैन, अधिवक्ता श्री सम्यक जैन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। नागरिकों ने विभिन्न स्थानीय समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया, जिनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश मौके पर ही प्रदान किए गए। प्रभारी मुख्य नगर परिषद अधिकारी श्री आशीष कोरी ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि उनकी गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं नागरिकों की संतुष्टि सुनिश्चित करना भी है। नगर के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की प्रक्रिया निरंतर जारी । #अंजूपवनभदौरिया #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठकरू पल्स पोलियो, टीकाकरण और टीबी मुक्त अभियान पर जोर

डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला क्षय अधिकारी सहित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला स्तरीय नोडल अधिकारी तथा विकासखंडों के खंड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
          बैठक में 1 अप्रैल 2025 से 31 मई 2026 तक संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसमें एएनसी पंजीयन, गंभीर एनीमिया प्रबंधन, टीकाकरण, पोषण पुनर्वास केंद्र, आयुष्मान कार्ड, गृह आधारित शिशु देखभाल, सिकल सेल एनीमिया जांच एवं उपचार तथा टीबी नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की शत-प्रतिशत पोर्टल एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
28 जून को पल्स पोलियो अभियान
        बैठक में बताया गया कि 28 जून 2026 को जिले में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 86,224 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले दिन बूथों पर तथा 29 और 30 जून को स्वास्थ्य दल घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाने की अपील की है।
छूटे बच्चों का होगा विशेष टीकाकरण
     हेडकाउंट सर्वे के माध्यम से टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान की जा रही है। 20 मई से 5 जून 2026 तक सर्वे के आधार पर ड्यू-लिस्ट तैयार कर 8 से 19 जून तक विशेष टीकाकरण कैच-अप अभियान संचालित किया जाएगा, जिससे सभी छूटे हुए बच्चों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके।
एड्स और हेपेटाइटिस जांच पर जोर
        मिशन एड्स सुरक्षा अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्रों में एचआईवी एवं हेपेटाइटिस-बी की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए। संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों का पंजीयन कर समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करने को कहा गया।
टीबी मुक्त अभियान के लिए विशेष शिविर
          कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों के भीतर उच्च जोखिम वाले ग्रामों में विशेष शिविर आयोजित कर संभावित टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग की जाए, ताकि समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित हो सके।
19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस
          बैठक में 19 जून 2026 को विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों में सिकल सेल स्क्रीनिंग शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इन शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
        कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी योजनाओं और अभियानों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
#anjupawanbhadauria #dindori #JansamparkMP

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठकरू पल्स पोलियो, टीकाकरण और टीबी मुक्त अभियान पर जोर डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला क्षय अधिकारी सहित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला स्तरीय नोडल अधिकारी तथा विकासखंडों के खंड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में 1 अप्रैल 2025 से 31 मई 2026 तक संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसमें एएनसी पंजीयन, गंभीर एनीमिया प्रबंधन, टीकाकरण, पोषण पुनर्वास केंद्र, आयुष्मान कार्ड, गृह आधारित शिशु देखभाल, सिकल सेल एनीमिया जांच एवं उपचार तथा टीबी नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की शत-प्रतिशत पोर्टल एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 28 जून को पल्स पोलियो अभियान बैठक में बताया गया कि 28 जून 2026 को जिले में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 86,224 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले दिन बूथों पर तथा 29 और 30 जून को स्वास्थ्य दल घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाने की अपील की है। छूटे बच्चों का होगा विशेष टीकाकरण हेडकाउंट सर्वे के माध्यम से टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान की जा रही है। 20 मई से 5 जून 2026 तक सर्वे के आधार पर ड्यू-लिस्ट तैयार कर 8 से 19 जून तक विशेष टीकाकरण कैच-अप अभियान संचालित किया जाएगा, जिससे सभी छूटे हुए बच्चों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके। एड्स और हेपेटाइटिस जांच पर जोर मिशन एड्स सुरक्षा अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्रों में एचआईवी एवं हेपेटाइटिस-बी की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए। संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों का पंजीयन कर समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करने को कहा गया। टीबी मुक्त अभियान के लिए विशेष शिविर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों के भीतर उच्च जोखिम वाले ग्रामों में विशेष शिविर आयोजित कर संभावित टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग की जाए, ताकि समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित हो सके। 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस बैठक में 19 जून 2026 को विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों में सिकल सेल स्क्रीनिंग शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इन शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी योजनाओं और अभियानों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। #anjupawanbhadauria #dindori #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

जिले में ई-टोकन प्रणाली से उर्वरक वितरण सुचारू रूप से जारी

डिंडौरी जिले के किसानों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण कार्य निरंतर संचालित किया जा रहा है। ई-टोकन डैशबोर्ड के अनुसार जिले में अब तक 13,745 कृषक पंजीकृत हैं तथा 62 उर्वरक विक्रेता इस व्यवस्था से जुड़े हुए हैं।
         जिले में वर्तमान में  5863.575 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण किया गया है, जिसमें से 2469.460 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किसानों को किया जा चुका है। जिले में वर्तमान में 3393.870 मीट्रिक टन उर्वरक का स्टॉक उपलब्ध है। आज के दिन 13.490 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया गया।
ई-टोकन प्रणाली के अंतर्गत जिले में अब तक 9692 टोकन जारी किए गए हैं, जिनमें से 6921 कृषकों द्वारा उर्वरक प्राप्त किया जा चुका है। वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी कृषि विभाग द्वारा की जा रही है ताकि किसानों को आवश्यकतानुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके।
उप संचालक कृषि, डिंडोरी ने बताया कि जिले में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ई-टोकन प्राप्त कर अपने निकटतम अधिकृत विक्रेता या संबंधित सोसाइटी से उर्वरक प्राप्त करें। विभाग द्वारा उर्वरक वितरण एवं स्टॉक की नियमित समीक्षा की जा रही है जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
#anjupawanbhadauria #dindori #JansamparkMP

जिले में ई-टोकन प्रणाली से उर्वरक वितरण सुचारू रूप से जारी डिंडौरी जिले के किसानों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण कार्य निरंतर संचालित किया जा रहा है। ई-टोकन डैशबोर्ड के अनुसार जिले में अब तक 13,745 कृषक पंजीकृत हैं तथा 62 उर्वरक विक्रेता इस व्यवस्था से जुड़े हुए हैं। जिले में वर्तमान में 5863.575 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण किया गया है, जिसमें से 2469.460 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किसानों को किया जा चुका है। जिले में वर्तमान में 3393.870 मीट्रिक टन उर्वरक का स्टॉक उपलब्ध है। आज के दिन 13.490 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया गया। ई-टोकन प्रणाली के अंतर्गत जिले में अब तक 9692 टोकन जारी किए गए हैं, जिनमें से 6921 कृषकों द्वारा उर्वरक प्राप्त किया जा चुका है। वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी कृषि विभाग द्वारा की जा रही है ताकि किसानों को आवश्यकतानुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके। उप संचालक कृषि, डिंडोरी ने बताया कि जिले में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ई-टोकन प्राप्त कर अपने निकटतम अधिकृत विक्रेता या संबंधित सोसाइटी से उर्वरक प्राप्त करें। विभाग द्वारा उर्वरक वितरण एवं स्टॉक की नियमित समीक्षा की जा रही है जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। #anjupawanbhadauria #dindori #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026