जिले में ई-टोकन प्रणाली से उर्वरक वितरण सुचारू रूप से जारी
डिंडौरी जिले के किसानों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण कार्य निरंतर संचालित किया जा रहा है। ई-टोकन डैशबोर्ड के अनुसार जिले में अब तक 13,745 कृषक पंजीकृत हैं तथा 62 उर्वरक विक्रेता इस व्यवस्था से जुड़े हुए हैं।
जिले में वर्तमान में 5863.575 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण किया गया है, जिसमें से 2469.460 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किसानों को किया जा चुका है। जिले में वर्तमान में 3393.870 मीट्रिक टन उर्वरक का स्टॉक उपलब्ध है। आज के दिन 13.490 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया गया।
ई-टोकन प्रणाली के अंतर्गत जिले में अब तक 9692 टोकन जारी किए गए हैं, जिनमें से 6921 कृषकों द्वारा उर्वरक प्राप्त किया जा चुका है। वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी कृषि विभाग द्वारा की जा रही है ताकि किसानों को आवश्यकतानुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके।
उप संचालक कृषि, डिंडोरी ने बताया कि जिले में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ई-टोकन प्राप्त कर अपने निकटतम अधिकृत विक्रेता या संबंधित सोसाइटी से उर्वरक प्राप्त करें। विभाग द्वारा उर्वरक वितरण एवं स्टॉक की नियमित समीक्षा की जा रही है जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
#anjupawanbhadauria #dindori #JansamparkMP
11 views | Dindori, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026