मध्य प्रदेश के वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। परिवहन विभाग ने लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन और संपर्क रहित कर दी है। अब आवेदकों को RTO ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। आधार प्रमाणीकरण के जरिए सारथी वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकेगा और फीस डिजिटल माध्यम से जमा करनी होगी।
आवेदन के दौरान आधार में दर्ज नाम, अभिभावक का नाम, जन्मतिथि, पता और फोटो स्वतः दर्ज हो जाएंगे। इसके बाद आवेदक को ऑनलाइन फिटनेस घोषणा करनी होगी। आवेदन सबमिट होने पर SMS से आवेदन नंबर मिलेगा।
फीस जमा करने के बाद टेस्ट का पासवर्ड SMS से मिलेगा। ऑनलाइन टेस्ट में 20 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिनमें सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक संकेतों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। 60 प्रतिशत सही जवाब देने पर लर्निंग लाइसेंस ऑनलाइन जारी हो जाएगा। महिला उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना होगा। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के मुताबिक, इस सुविधा से हर साल करीब 10 लाख युवा घर बैठे लाइसेंस बनवा सकेंगे।#MadhyaPradesh #LearningLicence #RTO #RoadSafety #MPNews