
पर्यटन क्विज के साथ ही, श्योपुर को जानो प्रतियोगिता का आयोजन 7 अगस्त को
पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रातः 09 बजे से होगा आयोजन
-----
मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रदेश के समृद्धशाली इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधताओं, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरूषों एवं पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से छात्रो को अवगत कराने के उद्देश्य से पर्यटन क्विज-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी प्रतियोगिता के साथ क्रियेटिव श्योपुर की संकल्पना अंतर्गत श्योपुर को जानो प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।
श्योपुर जिले में पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 07 अगस्त 2026 को प्रातः 09 बजे से शा. पॉलिटेक्निक कॉलेज बायपास रोड श्योपुर में पंजीयन की प्रक्रिया शुरू होगी तथा प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी, इसके उपरांत दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक मल्टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्र्रतिभागियों से अपेक्षा की गई है कि वे प्रातः 8.30 बजे तक पॉलीटेक्निक कॉलेज में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दें। जिले में इस हेतु 107 विद्यालयों ने पंजीयन कराया है, इसमें प्रत्येक हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल से 03 छात्र-छात्राओ की टीम प्रतिभागियों के रूप में भाग लेगी।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार क्रियेटिव श्योपुर के तहत इसी प्रतियोगिता के साथ श्योपुर जिले का इतिहास, भौगोलिक स्थिति, वन संपदा एवं सांस्कृतिक विरासत के आधार पर श्योपुर को जानो प्रतियोगिता भी जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद जिला श्योपुर द्वारा आयोजित की जा रही है, इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने जिले की प्राकृतिक स्थिति, वन संपदा, एवं सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानने, समझने का अवसर प्राप्त होगा।
प्रतियोगिता के संचालन के लिए जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की ओर से प्राचार्य श्री नंदबिहारी शर्मा को क्विज प्रभारी तथा उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री सुशील कुमार दुबे को जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से क्विज मास्टर नियुक्त किया गया है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur