सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का आक्रोश, स्थायी मरम्मत की मांग
रफीगंज: अकौनी मोड़ से बिलासपुर होते हुए खैरा-मंझौली और खिरियावां हाईवे को जोड़ने वाली सड़क बारिश के बाद बदहाल हो गई है। जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और जलजमाव से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
उज्जवल मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क की स्थिति पर आक्रोश जताते हुए सांसद, विधायक और संबंधित विभाग से तत्काल निरीक्षण कर स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण मरम्मत की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि अब केवल आश्वासन नहीं, सड़क का स्थायी समाधान चाहिए।
#Rafiganj #Aurangabad #BiharNews #RoadCondition #RoadAccident #RoadRepair #RuralRoad #BreakingNews #BiharBreaking #AurangabadNews #ग्रामीण #सड़कसमस्या #सड़ककीबदहाली #रफीगंज #SityogNews
Bihar, India | Sep 10, 2026