दुमका के नगर थाना प्रभारी अशोक राम लाइन हाजिर
• मुफस्सिल थाना प्रभारी जगरनाथ धान को फिलहाल नगर थाना प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
• मामला नगर थाना पुलिस द्वारा एक युवक की बाइक जब्त किए जाने से जुड़ा है। बाइक थाना परिसर में रखे जाने की जानकारी है।
• बाइक नहीं मिलने पर संबंधित पक्ष ने आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी। जवाब में थाना परिसर में बाइक मौजूद नहीं होने की बात बताई गई थी।
• बाद में वही बाइक नगर थाना परिसर में ही मिल गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी पीतांबर सिंह खैरवार ने कार्रवाई की।
• पूरे मामले को लेकर विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#Dumka #JharkhandPolice #PoliceAction #DumkaNews #IndianPunch